केजरीवाल पर अनुपम खेर ने कसा तंज, कश्मीरी पंडितों का लगा श्राप

Fourth Pillar Live

नई दिल्ली डेस्क: आम आदमी पार्टी के मुखिया व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीन वर्ष पूर्व अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का मजाक उड़ाते हुए उसे यूट्यूब पर डालने की सलाह दी थी। उसके बाद से वह केजरीवाल की कई बार आलोचना कर चुके हैं। विधानसभा में उनकी हार पर कहा था कि पीड़ित कश्मीरी हिंदुओं का मजाक उड़ाने वाले को उनका श्राप लग गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ संवाद में भी उन्होंने इसे दोहराया। बिना नाम लिए केजरीवाल पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री से कहा  आप इतनी देर से बोल रही हैं, मगर एक बार भी खांसी नहीं हैं और न ही यहां बैठे दो हजार लोग खांसे हैं।

पहले लोगों को खांसी की आदत पड़ गई थी। केजरीवाल ने वर्ष 2022 में अनुपम खेर की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री करने की मांग को ठुकराते हुए विधानसभा में कहा था कि उनके लिए फिल्म कोई मुद्दा नहीं है। उस समय खेर ने उनकी आलोचना की थी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल व उनकी पार्टी की हार होने पर भी एक्स पर आप नेताओं की विधानसभा में हंसते हुए फोटो पोस्ट कर कहा था- जब इन लोगों ने दिल्ली विधानसभा में हंसी उड़ाई थी तब लाखों कश्मीरी पंडित खून के आंसू रो रहे थे और उनकी आह श्राप बन गई। अब मुख्यमंत्री के साथ संवाद में उन्होंने फिर से केजरीवाल पर तंज कसा है।

मुख्यमंत्री के साथ संवाद करने पर उन्होंने कहा, सच्चाई के साथ देना आवश्यक है। उनके परिवार यह सिखाया है। वह सच्चाई के साथ खड़े होते हैं। कपिल मिश्रा ने फोन कर सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री से संवाद करने का प्रस्ताव दिया। बहुत समय बाद और मुश्किल से यह सरकार आई है। जब उपलब्धियां मुश्किल से प्राप्त की गई हो तो उस पर बात करना आवश्यक है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री से संवाद करने के लिए यहां आए हैं। कार्यक्रम के बाद मीडिया से कहा, मुख्यमंत्री के साथ बातचीत के दौरान उनके द्वारा उठाए गए सभी सवाल दिल्ली के नागरिकों के सवाल थे। इसे उन्होंने अपने दोस्तों, रिश्तेदारों व दिल्ली में रहने वाले अन्य लोगों से लिए थे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इन सवालों का सच्चाई और स्पष्टता से जवाब दिया है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *