Fourth Pillar Live
यूपी डेस्क: लखनऊ में राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने देर रात अपनी मां से मिलने के लिए हंगामा किया आरोप है कि गेट नहीं खाेला गया। भानवी सिंह की बहन ने पुलिस को किया फोन, मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर वापस भेजा है। ये मामला हजरतगंज के सिल्वर ओक अपार्टमेंट का है। बताया गया है कि भानवी सिंह अपने माता और पिता से मिलने के लिए आई थीं। उन्हें उनकी बहन साध्वी सिंह ने मिलने नहीं दिया। मारपीट की कोई पुष्टि नहीं है।
भानवी सिंह ने भी मारपीट की बात नहीं बताई है। अभी तक कोई तहरीर भी पुलिस को नहीं दी गई है। रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी रानी भानवी सिंह से तलाक का मुकदमा चल रहा है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रमुख रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच भानवी सिंह ने राजा भैया पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनके और बच्चों के खिलाफ गहरी साजिश रची गई है, मुझे इंसाफ चाहिए।