BJP MLA को नहीं मिली कुर्सी, नाराज विधायक सभागार से बाहर निकले

Fourth Pillar Live

यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक नाटकीय राजनीतिक घटना सामने आई है. भाजपा विधायक योगेश वर्मा प्रभारी मंत्री की बैठक के दौरान सीट न मिलने से नाराज हो गए और गुस्से में सभागार छोड़कर बाहर चले गए. थोड़ी देर बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाकर वापस बुलाया और बैठने की व्यवस्था कराई. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. रविवार दोपहर को जिले के प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल लखीमपुर पहुंचे थे. पहले बैठक और प्रेस वार्ता का समय तीन बजे तय किया गया था, लेकिन बाद में सूचना विभाग ने इसे ढाई बजे बताया. अधिकारी और पत्रकार समय से पहले पहुंच गए, लेकिन मंत्री काफी देर तक नहीं आए. करीब एक घंटे तक इंतजार के बाद कई लोग सभागार से बाहर निकल गए. कुछ देर बाद मंत्री के पहुंचने पर अचानक भीड़ बढ़ गई और कुर्सियां कम पड़ गई. इसी दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा को बैठने के लिए सीट नहीं मिली, जिससे वह नाराज होकर बाहर निकल गए. जब अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली तो अफरा-तफरी मच गई और वे तुरंत बाहर जाकर विधायक को मनाकर वापस लाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *