आप संयोजक केजरीवाल ने LPG संकट को लेकर उठाए सवाल

Fourth Pillar Live

नई दिल्ली डेस्क: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का असर पूरी दुनिया पर महसूस किया जा रहा है. भारत में भी इसके चलते आम लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मध्य पूर्व की स्थिति से भारत में पैदा हुए संकटों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है. केजरीवाल ने केंद्र सरकार के कदमों पर कई सवाल उठाए हैं. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार की तैयारियों की कमी ने देश को आर्थिक संकट में धकेल दिया है, और इसका खामियाजा देश की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है. केजरीवाल ने गिरते शेयर बाजार और एलपीजी की कमी को लेकर कहा कि इससे कारोबार बंद हो रहे हैं. सिलेंडर के लिए लंबी कतारें लगी हैं.

इसके अलावा, प्रवासी मजदूरों के सामने रोजगार संकट खड़ा हो गया है. रुपया भी रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है. ये सारी चीजें व्यवस्था की विफलता के संकेत हैं. सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार मध्य पूर्व चल रहे युद्ध से पैदा हुए संकट को संभालने में पूरी तरह नाकाम रही है. केजरीवाल ने कहा कि देश में शेयर बाजार लगातार गिर रहा है. एलपीजी की कमी के कारण कई व्यवसाय बंद हो गए हैं. लोग भीषण गर्मी में गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइनों में लगे हैं. प्रवासी मजदूर बेरोजगार हो गए हैं. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरी दुनिया जानती थी कि किसी भी समय युद्ध छिड़ सकता है, फिर मोदी सरकार बिना किसी तैयारी के क्यों बैठी रही? सरकार ने समय रहते पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं किए? पहले से ही वैकल्पिक आपूर्ति सुरक्षित क्यों नहीं की गई? हर संकट का बोझ जनता पर क्यों डाल दिया जाता है? कजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार की विफलताओं की सजा आम आदमी क्यों भुगते?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *