फलाहारी बाबा ने खून लिखा खत, मथुरा में चढ़ावे की जांच की मांग

Fourth Pillar Live

यूपी डेस्क : अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में हुई चोरी की जांच के बीच मथुरा के श्री कृष्ण जन्मस्थान पर आने वाले चढ़ावे की सीबीआई जांच की मांग की गयी है. दरअसल, हिंदूवादी नेता दिनेश फलाहारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खून से पत्र लिखकर श्री कृष्ण जन्म स्थान पर आने वाले चढ़ावे की सी बी आई जाँच कराये जाने की माँग की है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कई सालों से यहां लगातार चांदी की चोरी हो रही है. उन्होंने आगे कहा कि जब भी मंदिर की गुल्लकों को खोला जाता है तो सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए जाते हैं. रुपए आभूषण सोना चांदी हीरे जेवरात, सबका बंदरबांट कर लिया जाता है. जो प्रबंधन कमेटी वाले पहले स्कूटर पर आते थे आज करोड़ों की गाड़ियों में चलते हैं. उनके पास अब करोड़ों अरबों के कोठी बंगले फॉर्म हाउस हैं. उत्तराखंड में भी इन्होंने जमीन खरीदी हैं. फलाहारी का कहना है कि हमारे करोड़ों हिंदुओं के आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है यह बहुत ही दुखद है. उन्होंने कहा कि हमारी मुख्यमंत्री जी से मांग है इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराए, यदि आप जांच नहीं करायेंगे तो हम माननीय प्रयागराज हाईकोर्ट में एक याचिका लगाएंगे. बता दें कि दिनेश फलाहारी ने खुद श्री कृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास का गठन किया हुआ है और श्रीकृष्ण जन्मभूमि वाद के पक्षकार के रूप में केस लड़ रहे है. इधर, अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले की जांच के लिए बनी एसआईटी ने दो दिनों के भीतर कुल 19 घंटे तक मंदिर परिसर में रहकर गहन पड़ताल की है. जांच टीम ने दानपात्र से पैसे निकालने, गड्डी बनाने और गिनने की पूरी व्यवस्था को स्वयं परखते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *