मथुरा में नकली पनीर फैक्ट्री; 500KG दूषित पनीर नष्ट

Fourth Pillar Live

यूपी डेस्क : मथुरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत छाता इलाके में एक नकली पनीर फैक्ट्री पर छापेमारी की गई. इस छापे में 500 किलोग्राम दूषित पनीर को नष्ट कराया गया है. खाद्य विभाग की टीम ने जांच में रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, टीनोपाल केमिकल और सोडियम हाइड्रो भारी मात्रा में जब्त किया है, जिसका इस्तेमाल पनीर बनाने में किया जा रहा था. अधिकारियों ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग द्वारा चलाए जा रहे कैंपेन के तहत मंगलवार को छाता स्थिति सोनू कुमार पुत्र छीतरमल की पनीर निर्माण फैक्ट्री पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान टीम ने पनीर निर्माण में इस्तेमाल हो रहे रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, टीनोपाल केमिकल, आयरा और सोडियम हाइड्रो बरामद कर 500 किलोग्राम दूषित पनीर को नष्ट कराया. अधिकारियों ने बताया कि इस छापेमारी में कुल 9 सैंपल लिए गए हैं. साथ ही 1.05 लाख रुपये कीमत का 500 किलो दूषित पनीर और 1.25 लाख रुपये का 2000 लीटर दूध सीज कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इससे पहले मथुरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने वृंदावन में मिठाई की दुकानों और गोदामों पर छापेमारी कर गंदगी भरे माहौल में रखे गए करीब 41 सौ किलोग्राम मिलावटी पेड़े और मिल्क केक (लगभग 4000 किलो पेड़ा तथा 100 किलो मिल्क केक) को जेसीबी की मदद से नष्ट कराया था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6.15 से 6.27 लाख रुपये के आसपास थी, साथ ही कई सैंपल जांच के लिए भेज दिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *