उत्तर प्रदेश में 18 पीसीएस अफसराें का ट्रांसफर

Fourth Pillar Desk
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार काे भी तबादला एक्सप्रेस के संलाचन जारी रखा है। शासन ने 18 पीसीएस अफसराें का तबादला किया है। एसडीएम लखीमपुर खीरी अवनीश कुमार 15 मई को मिर्जापुर किया गया तबादला आज निरस्त किया गया है। अब अपने पहले वाले स्थान  पर तैनात  रहेंगे। 18 पीसीएस अफसराें के तबादले में छह काे लखनऊ में तैनाती मिली है। रोशनी यादव काे एडीएम न्यायिक, नर्मता सिंह काे अपर नगर आयुक्त नगर निगम, राजेश कुमार गुप्ता काे एडीएम पूर्वी और राजीव कुमार राय, शुभी कानन व योगेंद्र कुमार काे उप निदेशक मंडी  परिषद  लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है। लखनऊ में तैनात अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) हनुमान प्रसाद को रामपुर का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है। वहीं गाजियाबाद के अपर जिलाधिकारी (नगर) गम्भीर सिंह को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) आजमगढ़ के पद पर तैनात किया गया है।
इसके अलावा प्रयागराज के अपर नगर आयुक्त, नगर निगम अम्बरीश कुमार बिन्द को बरेली का नगर मजिस्ट्रेट, राजीव कुमार राय को अपर नगर आयुक्त वाराणसी से उप निदेशक मंडी परिषद, लखनऊ, शुभी काकन को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) लखनऊ से उप निदेशक मंडी परिषद, लखनऊ, सुभाष सिंह को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बागपत से नगर निगम वाराणसी का अपर नगर आयुक्त, राजेश कुमार गुप्ता को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) बलिया से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) लखनऊ, हेम सिंह को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व ) रामपुर से अयोध्या विकास प्राधिकरण का सचिव, वन्दिता श्रीवास्तव-द्वितीय को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) चित्रकूट से बरेली विकास प्राधिकरण सचिव के पद पर तैनात किया गया है।
सत्येन्द्र सिंह को अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शामली, विनय कुमार सिंह-द्वितीय को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रयागराज से अपर जिलाधिकारी (नगर) गाजियाबाद, योगेन्द्र कुमार को बरेली विकास प्राधिकरण के सचिव से उप निदेशक मंडी परिषद, लखनऊ, पंकज कुमार श्रीवास्तव को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम लखनऊ से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बागपत, राजित राम गुप्ता को उप जिलाधिकारी, रायबरेली से अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) बलिया, नम्रता सिंह को उप जिलाधिकारी उन्नाव से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, लखनऊ, स्वप्निल कुमार यादव को उप जिलाधिकारी, शामली से अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) चित्रकूट व रोशनी यादव को उप जिलाधिकारी, ललितपुर से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) लखनऊ केपद पर तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *