Fourth Pillar Live
नई दिल्ली डेस्क। बेटा फैक्ट्री में आग लग गई है, धुएं से दम घुट रहा है। ऐसा लग रहा है कि अब जान नहीं बचेगी। नीचे से काफी धुआं आ रहा है, आग की लपटों के कारण फैक्ट्री से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। फैक्ट्री में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत 62 वर्षीय दिलीप सिंह ने हादसे के समय अपने बेटे को फोन कर आग की जानकारी दी। फिर उनका मोबाइल फोन बंद जाने लगा। बेटा धर्म सिंह ने बताया कि जैसे ही पिता का फोन आया, वह इसी फैक्ट्री में काम करने वाले पंडित नाम के शख्स को फोन किया। जो छुट्टी होने पर पहले ही फैक्ट्री से घर जा चुका था। फोन पर आग की जानकारी मिलते ही पंडित घटनास्थल पर पहुंचा, जब तक देर हो चुकी थी।
पूरी इमारत में आग फैल चुकी थी। जानकारी के मुताबिक मृतक दिलीप सिंह का घर उत्तम नगर में है। परिवार में पत्नी सुमित्रा, दो बेटे धर्म सिंह, सौरव सिंह और एक बेटी डिंपल सिंह है। सभी की शादी हो गई है। बड़ा बेटा धर्म सिंह ने बताया कि उनके पिता इस फैक्ट्री में सुपरवाइजर थे। जो इसी फैक्ट्री में सात वर्षों से नौकरी कर रहे थे। हर रविवार को छुट्टी वाले दिन घर आते थे। बीते रविवार को भी वह घर पर आए थे। काफी खुश थे, सभी से घंटो बात भी की थी। सोमवार की सुबह ही वह सभी से मिलकर फैक्ट्री गए थे। मंगलवार को यह हादसा हो गया। हादसे वाले दिन पिता का फोन आने पर वह काफी घबरा गए। तुरंत घर से घटनास्थल पर पहुंचे, यहां आने के बाद फैक्ट्री में आग देखकर वह बदहवास हो गए। उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर वह करे तो क्या करें। धर्म सिंह ने कहा कि इस दौरान वह लगातार पिता का फोन लगाते रहे, लेकिन उनका मोबाइल बंद जा रहा था। बुधवार की सुबह उनके पिता का शव मिला।
उन्होंने खुद ही पिता के शव की शिनाख्त की। दो श्रमिकों ने पड़ोस की इमरात पर कूदकर बचाई जान रिठाला की रहने वाली संजू और बुध विहार निवासी विशाल ने पड़ोस की छत पर कूदकर अपनी जान बचाई। दोनों इसी इमारत में बैग बनाने की फैक्ट्री में काम करते हैं। दोनों ने बताया कि फैक्ट्री में उस समय ललिता और नीलम नाम की दो अन्य महिलाएं भी थीं। वह ऊपर नहीं भाग पाईं। वह किसी तरह विशाल के साथ छत पर पहुंच गई। वहां टिन शेड लगा था। पानी की टंकी के पास से दूसरी छत पर कूदने की जगह थी। विशाल ने किसी तरह पहले संजू को ऊपर चढ़ाया। इसके बाद खुद विशाल भी चढ़ गया। बाद में दोनों ने पड़ोस वाली इमारत की छत पर कूदकर अपनी जान बचाई। कूदने की वजह से संजू को चोट लगी। संजू ने बताया वह अपने पति अखिलेश के साथ अपने घर पहुंची। सुबह पता चला कि हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। संजू ने दावा किया है कि नीलम और ललिता गायब है। बरामद शव उनके हो सकते हैं।