विराट-अनुष्का ने ज़मीन पर बैठकर प्रेमानंद महाराज के सुने प्रवचन

Fourth Pillar Live

यूपी डेस्क: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) एक बार फिर आध्यात्मिक मार्ग की ओर कदम बढ़ाते हुए संत प्रेमानंद महाराज जी (Premanand Maharaj ji) के दर्शन के लिए मंगलवार (17 फरवरी) को वृंदावन पहुंचे. जहां उन्होंने बेहद सादगी से जमीन पर बैठकर प्रवचन सुना और भक्ति भाव में लीन नजर आए. मथुरा के वृंदावन में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा प्रेमानंद महाराज से एकांतिक वार्ता और दर्शन करने पहुंचे. सुबह लगभग 5:30 बजे केली कुंज आश्रम वृंदावन पहुंचे जहां लगभग 1 घंटे तक रहे और प्रेमानंद महाराज जी से वार्ता की. इस दौरान स्टार कपल ने बेहद सादगी भरे अंदाज में प्रेमानंद महाराज का सत्संग सुना.

वहीं दर्शन करने के बाद उनकी गाड़ी केलीकुंज आश्रम के बाहर जाम में फंस गई और प्रशंसक भी उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़े. काली गाड़ी में बैठकर आए विराट कोहली अनुष्का शर्मा पहले भी कई बार प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन करने आ चुके हैं. रिपोर्टों के अनुसार- फरवरी 2026 के मध्य तक की विराट कोहली लंदन में समय बिताने के बाद भारत (मुंबई) लौटे थे. अब वे आगामी IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे, जो इस बार अपने खिताब डिफेंड करने के लिए तैयार है. कोहली हाल ही में भारत और न्यूलीलैंड के बीच हुई सीरीज में खेलते दिखे थे. यहां उन्होंने 3 मैचों में 240 रन 80 के एवरेज और 105.26 के स्ट्राइक रेट से बनाए थे.

पिछले साल 2025 में विराट और अनुष्का ने तीन बार वृंदावन का दौरा किया था. इससे पहले जनवरी में भी विराट, अनुष्का और उनके बच्चे बच्चे प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंचे थे. वहीं, मई महीने में विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के ठीक एक दिन बाद भी दोनों ने महाराज जी से मुलाकात की थी. इसके बाद वो दिसंबर में भी पहुंचे थे. इन मुलाकातों में मुख्य रूप से स्टार कपल ने आशीर्वाद लिया. पहली मुलाकात में दोनों ने सफलता के मंत्र पूछे. तीनों मुलाकातों में विराट और अनुष्का काफी भावुक और भक्ति भाव में देखे गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *