बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर में मुख्य आरोपी मयंक का एनकाउंटर

Fourth Pillar Live

यूपी डेस्क: बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र में जिम के अंदर जन्मदिन की पार्टी के दौरान केक लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद तीन युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में शामिल आरोपी मयंक सैनी को पुलिस और स्वाट टीम ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. मयंक को अगवाल फाटक के पास आला कत्ल की बरामदगी के लिए ले जाया गया था. वहां उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली मयंक के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया और उसे काबू कर लिया गया. खुर्जा के एक जिम में जीतू अपना जन्मदिन मना रहा था. पार्टी में केक लगाने को लेकर जीतू और मनीष के बीच विवाद हुआ. यह बहस इतनी बढ़ गई कि जीतू ने मनीष, उसके चचेरे भाई अमरदीप और भतीजे आकाश पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी.

तीनों के सिर में कई गोलियां लगीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने इस मामले में कुल 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी जीतू समाजवादी पार्टी का पूर्व नगर अध्यक्ष रह चुका है, वहीं मृतक मनीष, अमरदीप और भाजपा से जुड़े बताए जा रहे हैं. हालांकि, डीआईजी कलानिधि नैथानी ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल जांच पार्टी में हुए मामूली विवाद पर केंद्रित है, लेकिन पुलिस प्ररानी रंजिश और राजनीतिक पहलओं को भी नजरअंदाज नहीं कर रही है. डीआईजी ने बताया कि आरोपी जीतू की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है और उच्च अधिकारी घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *