46 नामों के साथ यूपी बीजेपी की नई टीम का ऐलान

Fourth Pillar Live

यूपी डेस्क : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है. केंद्रीय और राज्य नेतृत्व ने साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव और साल 2029 में होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए 46 पदाधिकारियों के नामों की सूची जारी कर अपनी नई संगठनात्मक टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. बीजेपी द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार, संगठन को चुनावी रूप से मजबूत बनाने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दूसरे बेटे नीरज सिंह को नया प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है, जिन्हें उनके बड़े बेटे व विधायक पंकज सिंह के स्थान पर ये जगह मिली है और बाराबंकी की प्रियंका रावत को प्रमोट करके महामंत्री से उपाध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई है. बीजेपी ने विपक्षी खेमे में सेंधमारी करते हुए समाजवादी पार्टी से विधायक बनीं पूजा पाल को अपनी टीम में शामिल कर उन्हें उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित किया है। इसके अलावा, बाराबंकी की कद्दावर नेता प्रियंका रावत को भी बड़ी पदोन्नति मिली है. पार्टी ने प्रियंका रावत को पहले के महामंत्री पद से हटाकर अब प्रदेश उपाध्यक्ष की नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है.

प्रदेश उपाध्यक्ष (19): रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, पूजा पाल, मोहित बेनीवाल, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुरविजय शाक्य और रमेश सिंह प्रमुख हैं.

प्रदेश महामंत्री (8): रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

पश्चिम क्षेत्र की कमान नबाब सिंह नागर को
ब्रज क्षेत्र- पूरन लाल लोधी
कानपुर क्षेत्र- राम किशोर साहू
अवध क्षेत्र- अवधेश द्विवेदी
काशी क्षेत्र- अशोक चौरसिया
गोरखपुर क्षेत्र की कमान विनोद राय को दी गई

प्रदेश मंत्री

विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विजय राजभर, प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा, किरण लोधी निषाद, राकेश बिंद, संचिता सिंह चौहान, रजनी पांडेय, राहुल वाल्मीकि, महामेधा नागर, दीपमाला संतोषी, सुहासिनी जायसवाल, यतेंद्र शर्मा और आकांक्षा सोनकर।

मोर्चा की लिस्ट
रोहित मिश्रा, अध्यक्ष, युवा मोर्चा
प्रकाश पाल, अध्यक्ष, पिछड़ा मोर्चा
देवेन्द्र सिंह, अध्यक्ष, किसान मोर्चा
अशोक रावत, अध्यक्ष, अनुसूचित मोर्चा
सरोज कुशवाह, अध्यक्ष, महिला मोर्चा
विद्याभूषण गोंड, अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा
प्रवक्ताओं की लिस्ट
दिनेश प्रताप सिंह, मुख्य प्रवक्ता बने
मनीष दीक्षित, प्रदेश मीडिया संयोजक बने
हिमांशुराज पंडित, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *