बहराइच में 12 वर्षीय बच्चे पर मगरमच्छ का हमला, शव बरामद

Fourth Pillar Live

यूपी डेस्क : उत्तर प्रदेश के बहराइच में शौच के लिए नदी के किनारे गए बच्चे को मगरमच्छ मुंह में पकड़कर नदी में खींच ले गया और उसकी जान ले ली. इस दौरान बच्चे के चाचा ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे. वहीं बाद में नदी किनारे मौजूद किसी ने मगरमच्छ को बच्चे को मुंह में दबाकर पटकने और उसके पैर चबाने का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया. इस वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस कर्मियों व वन विभाग ने जाल डालकर बच्चे का शव तलाशने की कोशिश की. देर शाम बच्चे का शव बरामद कर लिया गया. प्रभारी थानाध्यक्ष के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस कर्मियों व वन विभाग ने जाल डालकर बच्चे का शव तलाशने की कोशिश की. देर शाम बच्चे का शव बरामद कर लिया गया. प्रभारी थानाध्यक्ष के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

जिले के थाना बौंडी क्षेत्र अंतर्गत टिकुरी गांव निवासी विजयराज सिंह का 12 साल का भतीजा सुनील सिंह गुरुवार दोपहर बाद अपने छोटे चाचा उदयराज सिंह के साथ घाघरा नदी के किनारे अपने खेत में धान की रोपाई करने गया था. इस दौरान वह शौच के लिए नदी के किनारे चला गया तभी घात लगाकर बैठे मगरमच्छ ने उस पर हमलाकर अपने मुंह में दबा लिया. उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर उनके चाचा दौड़कर वहां पहुंचे और उसे बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक मगरमच्छ सुनील को नदी में खींच ले गया था. घटना की जानकारी मिलने के बाद वहां अन्य लोग आ गए. इसी बीच मगरमच्छ बच्चे को मुंह में दबाये ही पानी में पटकने लगा और बाद में उसका पैर मुंह में चबा लिया. घटना की सूचना के बाद स्थानीय थाना बौंडी के प्रभारी थानाध्यक्ष प्रदीप गंगवार और बहराइच वन प्रभाग के कर्मी भी वहां पहुंचे और जाल डालकर बच्चे का शव तलाशने की कोशिश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका. देर शाम बच्चे का शव बरामद हो गया है जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *