महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण शरण बरी

Fourth Pillar Live

यूपी डेस्क : महिला पहलवानों के द्वारा यौन शोषण के आरोप के मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बरी हो गए हैं. दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को बरी कर दिया है. बाइज्जत बरी होने के बाद बृजभूषण सिंह अदालत से खुशी खुशी बाहर आए. यौन शोषण मामले में बरी होने के बाद बृजभूषण सिंह ने खुशी का इजहार किया और कहा कि मैं पहले ही दिन से कह रहा था कि अगर आरोप सिद्ध हुए तो फांसी पर मुझको लटका दीजिएगा. आज कोर्ट ने मुझे बाइज्जत बरी कर दिया है. बृजभूषण सिंह के वकील ने बताया कि कोर्ट ने दोनों अभियुक्तों के इज्जत बरी होने पर आज निर्णय सुनाया गया. बृजभूषण सिंह के बेटे करण भूषण की तरफ मुखातिब होते हुए कहा कि अभी ऑर्डर की कॉपी मिली नहीं है उसको मिलने के बाद में उसका किन आधार पर न्यायालय निष्कर्ष पर पहुंचा है, उसमें हम आपको बता सकते है. अभी जो हमारी तरफ से जो तर्क रखे गए थे वो मान लिए गए हैं. बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने कहा कि सबसे पहले कोर्ट ने मुझे और विनोद तोमर को बाइज्जत बरी कर दिया है. कोर्ट ने कहा किआप दोनों लोगों को बाइज्जत बरी किया जाता है. मैं फर्स्ट डे जब से आरोप लगाए गए हैं, तब से हम रह थे कि यदि आरोप अगर साबित हो जाएगा, तो मैं खुद ही फांसी पर लटक जाऊंगा. कोर्ट ने बाइज्जत बरी किया. मेरे लिए प्रसन्नता का विषय है, मेरे समर्थकों के लिए प्रसन्नता का विषय है और हमारे वकील साहब बहुत बहुत आपको धन्यवाद.

बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने कहा कि सबसे पहले कोर्ट ने मुझे और विनोद तोमर को बाइज्जत बरी कर दिया है. कोर्ट ने कहा किआप दोनों लोगों को बाइज्जत बरी किया जाता है. मैं फर्स्ट डे जब से आरोप लगाए गए हैं, तब से हम रह थे कि यदि आरोप अगर साबित हो जाएगा, तो मैं खुद ही फांसी पर लटक जाऊंगा. कोर्ट ने बाइज्जत बरी किया. मेरे लिए प्रसन्नता का विषय है, मेरे समर्थकों को के लिए प्रसन्नता का विषय है और हमारे वकील साहब बहुत बहुत आपको धन्यवाद. nबृजभूषण सिंह ने कहा कि मैं पहले दिन से कहता आया हूं कि अगर मेरे खिलाफ एक भी आरोप साबित हो जाए तो मैं सजा भुगतने के लिए तैयार हूं मुझे अपने ऊपर पूरा भरोसा थास क्योंकि मैं खुद को जानता हूं, आज मुझे लगता है कि मेरी बात सही साबित हुई है. उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि मेरे खिलाफ एक सुनियोजित साजिश रची गई, जिसमें सिर्फ कुछ पहलवान ही नहीं बल्कि कई राजनीतिक दल और नेता भी शामिल थे, जो लोग उस समय मुझे दोषी मान रहे थे, उन्हें अब अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. बीजेपी के पूर्व सांसद ने कहा कि मैं एक सामान्य परिवार से आता हूं और वर्षों से ऐसे आरोपों और साजिशों का सामना करता रहा हूं. मेरे ऊपर पहले भी आरोप लगे, लेकिन मेरा हमेशा मानना रहा है कि वे कमजोर लोगों और खिलाड़ियों के हक की लड़ाई लड़ने की वजह से लगे.

बृजभूषण सिंह ने कहा कि मैंने हमेशा जूनियर और कमजोर खिलाड़ियों के हितों के लिए आवाज उठाई है. मेरा मानना है कि उसी कारण मुझे निशाना बनाया गया। मैं यह भी मानता हूं कि कुछ राजनीतिक दल दूसरों के आंदोलनों के सहारे राजनीति करते हैं, जबकि उन्हें अपने दम पर लड़ाई लड़नी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘जहां तक इस मामले का सवाल है, जंतर-मंतर पर कौन-कौन लोग और कौन-कौन से राजनीतिक दल मौजूद थे, इसका रिकॉर्ड मौजूद है, मेरा मानना है कि फेडरेशन के कुछ लोग मुझे अध्यक्ष के पद पर दोबारा नहीं देखना चाहते थे, जनवरी में आरोप लगे और अप्रैल में अध्यक्ष का चुनाव होना था, मुझे लगता है कि इन घटनाओं के समय पर भी सवाल उठना चाहिए कि क्या यह महज संयोग था. बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि भाटी जी वो कहां गया बिल्ला और फिर इससे ज़्यादा आज कुछ नहीं कह सकते है. बाकी अब कोर्ट का जो कॉपी मिलेगी अब क्या जजमेंट आया है. आरोप जिस तरह से लगाए गए उसको लेकर क्या कहेंगे, इस पर उन्होंने कहा कि जब से आरोप लगे हैं, तब से मैं कह रहा था और मेरी पहली बात सही हुई. मुझे सामने वाले के बारे में पता नहीं था, विनोद जी आइए तोमर जी तोमर साहब और ये हमारे दामाद है, ये हमारे बेटे है आज सब लोग आए है. पहली बार हमारे बेटे है विधायक है.

बृजभूषण सिंह ने कहा कि आरोप लगने के बाद से मेरी फर्स्ट प्रतिक्रिया यही थी की मैं खुद फांसी पर लटक जाऊंगा. अब बाकी आज प्रसन्नता का विषय है. पहला सोमवार है ईश्वर का धन्यवाद करना चाहेंगे ईश्वर हमेशा साथ रहते हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि होइहि सोइ जो राम रचि राखा. बता दें कि देश की नामचीन महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद पर रहते हुए यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे. इस मामले को लेकर महिला पहलवानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर चार्जशीट दाखिल की थी. आरोप में घिरे होने के चलते बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बृजभूषण शरण सिंह को टिकट नहीं दिया था. बृजभूषण सिंह ने अपनी जगह पर अपने बेटे को चुनाव लड़ाया था. अब कोर्ट में अभियोजन और बचाव पक्ष की लंबी बहस पूरी होने के बाद सोमवार को अपना फैसला सुनाया. ब्रजभूषण सिंह और विनोद तोमर को बरी कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *