काशी विश्वनाथ मंदिर में ‘VIP दर्शन’ के नाम पर ठगी, फर्जी पुजारी गिरफ्तार

Fourth Pillar Live

यूपी डेस्क : सावन के पहले सोमवार को वाराणसी के बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर ठगी करने वाले एक फर्जी पुजारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कर्नाटक के मैसूर से आई श्रद्धालु नंदिनी, उनके पति विनायक और दो अन्य साथियों से सुगम दर्शन कराने के नाम पर बसंत पांडेय नामक शख्स ने ऑनलाइन ₹4,000 लिए थे. पैसे लेने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को पकड़ लिया है और आगे की कार्रवाई के लिए थाने भेज दिया है. दरअलस, सावन के पहले सोमवार पर बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए चार से पांच घंटे का समय लग रहा है. समय के अभाव में बाहर से आए शिव भक्त अक्सर मंदिर परिसर के आसपास घूम रहे ठगों के झांसे में आ जाते हैं. ऐसे ही एक मामले की मैसूर से दर्शन करने आई महिला ने पुलिस को दी. मंदिर परिसर में सावन ड्यूटी कर रहे पुलिस इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मैसूर की रहने वाले एक महिला ने बसंत पांडेय नाम के एक शख्स ने चार लोगों को जल्द दर्शन करने के नाम पर चार हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराने और फरार होने के संबंध में शिकायत दी थी. इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद आरोपी तलाश शुरू की गई और तुरंत कार्रवाई करते हुए ठग को तुरंत धर दबोचा. ऑन-स्पॉट महिला के अकाउंट में ₹4,000 वापस दिलाए. इसके बाद आरोपी बसंत पांडेय को आगे की कार्रवाई के लिए चौक थाने भेज दिया गया. इसके बाद पुलिस ने महिला और उनके साथ लोगों के मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन कराए. पुलिस के इस सहयोग और मानवीय रवैये से खुश होकर महिला और उनके पति ने पूलिस अधिकारी का धन्यवाद किया और उनके साथ तस्वीर भी खिंचवाई.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *