Fourth Pillar Desk
लखनऊ: ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल पर शहर में 14 मार्गों पर रूट डायवर्जन किया गया है। सोमवार की रात 12 बजे से मंगलवार की देर रात तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित के अनुसार आपातकाल की स्थिति में फायर सर्विस, स्कूली वाहन, एंबुलेंस और शव वाहनों को वैल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग से गुजरने की छूट रहेगी। इसके लिए वह ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।
कैसरबाग, हजरतगंज से भारी वाहन, रोडवेज, सिटी बसें सुभाष चौराहे से क्लार्क अवध, शहीद स्मारक, डालीगंज पुल, शाहमीना, पक्कापुल से दाहिने डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज, पुरनियां रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज के नीचे से मड़ियांव, चिरैयाझील, संकल्प वाटिका, निशातगंज, महानगर होकर जाएंगे।
-सीतापुर रोड की ओर से भारी वाहन, रोडवेज और सिटी बसें मड़ियांव ओवरब्रिज से पुरनियां रेलवे क्रॉसिंग, डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज के नीचे से पक्का पुल, शाहमीना या इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा, टेढ़ी पुलिया, विकास नगर मोड़, रहीम नगर, वायरलेस चौराहा महानगर, बादशाहनगर, संकल्प वाटिका, सिकंदरबाग होकर जाएंगे।
– साईं मंदिर अलीगंज तिराहे की ओर से वाहन प्रगति बाजार के पीछे से सहारा टॉवर होकर गुजरेंगे।
-सहारा टॉवर (नगर निगम जोन-3 कार्या.) तिराहे से सामान्य वाहन साईं मंदिर तिराहा, निरालानगर ओवरब्रिज होकर जाएंगे।
– कुर्सी रोड से वाहन हीवेट पॉलिटेक्निक (रहीमगर) चौराहा, वायरलेस चौराहा, गोल मार्केट, बादशाहनगर, निशातगंज, सिकंदरबाग जाएंगे।
– आईटी, निरालानगर से कॉमर्शियल वाहन आटो, विक्रम, चार पहिया एवं दो पहिया वाहन चौराहा नंबर 08 से डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज, अल्कापुरी, पुरनिया होकर जाएंगे।
– आईटी चौराहा से अयोध्या रोड, सेंट्रल बैंक तिराहा, वायरलेस चौराहा, हीवेट पॉलीटेक्निक से विष्णुपुरी होकर गुजर सकेंगे।
ऐसी गंदी बात, शादी से पहले ही टूट गया रिश्ता
– आईटी चौराहा की तरफ से वाहन हनुमान सेतु मंदिर की तरफ नहीं जाएंगे। यह डालीगंज पुल चौराहा, निशातगंज होकर जाएंगे।
– छन्नी लाल चौराहा से सामान्य वाहन वायरलेस चौराहा, सेंट्रल बैंक होकर जाएंगे।
– अल्कापुरी तिराहे से वाहन अल्कापुरी ओबरब्रिज, चौराहा नंबर 8 होकर जाएंगे।
– मोतीमहल तिराहा से वाहन हनुमंतधाम मंदिर की तरफ न जाकर केडी बाबू स्टेडियम तिराहा, सुभाष चौराहा होकर गुजर सकेंगे।
– सुशीला देवी स्मृतिका से वाहन हनुमान सेतु पेट्रोल पंप तिराहे से शालीमार, सुशीला देवी स्मृतिका तिराहे से जाएंगे।