बकरों का सौदा ऑनलाइन, मिल रही बकरों की होम डिलीवरी

Fourth Pillar Live

एनसीआर डेस्क: इस बार बकरीद पर लोग ऑनलाइन अधिक संख्या में बकरों की खरीदारी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग लोग बकरों की बिक्री के लिए खूब प्रचार कर रहे हैं। ऑनलाइन आठ से 10 नस्ल के बकरे बिक रहे हैं। बकरों की कीमत उनके वजन और नस्ल के मुताबिक तय हो रही है। कुछ लोग बकरी पालन का व्यापार करते हैं। उन्हें बकरीद पर सबसे अधिक मुनाफे की उम्मीद होती है। एक बकरा एक वर्ष में बड़ा हो जाता है। व्यापारी में बाजार में बकरा लेकर पहुंच रहे हैं। कुर्बानी के लिए बकरों की खरीद-फरोख्त करने वालों बाजार में देखे जा रहे हैं।

बकरीद के दिन नजदीक आने पर उनकी कीमत भी बढ़ गई है। हिंडन विहार के ताहिर ने बताया कि ऑफलाइन की अपेक्षा ऑनलाइन बकरे सस्ते मिल रहे हैं। विक्रेता का ऑनलाइन मोबाइल नंबर मिल जाता है। बकरों का वजन के अनुसार सौदा हो जाता है। बकरा व्यापारी घर पर ही डिलीवरी कर रहे हैं। बकरा व्यापारी राजू ने बताया कि वह ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी बकरा बेच रहे हैं। उनके यहां ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों स्थानों पर बकरों की कीमत बराबर है। सामान्य तौर पर बकरा 700 से 900 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। यदि 700 रुपये प्रति किलो सौदा होता है और बकरे का वजन 50 किलो है तो उसकी कीमत 35 हजार रुपये होगी। हालांकि ऑफलाइन बकरा खरीदारों की संख्या भी कम नहीं है। कैला भट्टा और इस्लाम नगर में बकरा बाजार लगा है। यहां काफी संख्या में लोग बकरा खरीदने पहुंच रहे हैं।

  • बीतल           25000 से 40,000
  • जामुनापारी   30,000 – 50,000
  • बरबरी          12,000 – 20,000
  • सिरोही          15,000 – 30,000
  • तेलीचेरी        10,000 – 30,000
  • मालाबारी       12,000 – 22,000
  • अजमेरी         13,000 – 25,000
  • उस्मानाबादी   15,000 – 40,000

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *