दूसरे दिन भी जारी रही दिल्ली में बारिश, IMD ने बताया- आनेवाले दिनों में मौसम का हाल

Fourth Pillar Live

नई दिल्ली डेस्क: बुधवार रात की झमाझम वर्षा के बाद बृहस्पतिवार को भी हल्की वर्षा का दौर जारी रहा। इससे गर्मी के तेवर भी थोड़े हल्के ही रहे। हालांकि बादलों की लुकाछिपी के बीच धूप भी निकली, लेकिन तापमान सामान्य से नीचे दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। बृहस्पतिवार को सुबह के समय बादल छाए रहे और विभिन्न इलाकों में वर्षा दर्ज की गई। बाद में दिन भर के दौरान भी अलग अलग जगह पृथक तीव्रता की वर्षा हुई। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री कम 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री कम 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 100 से 79 प्रतिशत रहा। जहां तक वर्षा का सवाल है तो सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे के दौरान 17.1 मिमी वर्षा हुई। सर्वाधिक वर्षा पालम में 18.1 मिमी दर्ज की गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को भी दिन भर बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने, बिजली चमकने एवं हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने के आसार हैं। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 और 24 डिग्री रह सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *