हादसे का शिकार होते बची AI की फ्लाइट, Pilot की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान

Fourth Pillar Live

नई दिल्ली डेस्क। अहमदाबाद में 12 जून को हुए खौफनाक विमान हादसे के 38 घंटे बाद ही राजधानी दिल्ली में भी ऐसा हादसा होने से बाल-बाल बच गया था। यह घटना 14 जून की सुबह की है। एक रिपोर्ट में इस घटना का खुलासा हुआ है। बता दें कि दिल्ली से उड़ान भरने के बाद वियना जाने वाले बोइंग 777 को स्टॉल चेतावनी मिली। इसमें ग्राउंड प्रॉक्सिमिटी वार्निंग सिस्टम (GPWS) का डोंट सिंक कॉशन भी मिला। जिसमें कहा गया कि विमान ऊंचाई खो रहा है। इस दौरान फ्लाइट करीब 900 फीट नीचे आ चुका था। लेकिन पायलट ने सूझबूझ से स्थिति को संभाला और 9 घंटे, 8 मिनट की उड़ान के बाद विमान को वियना में सुरक्षित उतारा।

फ्लाइट ट्रैकिंग साइट्स के मुताबिक, B777 (VT-ALJ) ने दिल्ली से 14 जून को खराब मौसम में 2.56 बजे उड़ान भरी थी। विमान के उड़ान के समय दिल्ली में आंधी और चल रही थी। इसी दौरान “विमान में उड़ान के दौरान स्टिक शेकर और जीपीडब्लूएस सावधानी की समस्या आई। वहीं, उड़ान भरने के तुरंत बाद, स्टिक शेकर चेतावनी और जीपीडब्लूएस डूबने की चेतावनी दिखाई दी। हालांकि, पायलट ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *