कॉकरोच जनता पार्टी का दिल्ली के जंतर मंतर पर ज़ोरदार प्रदर्शन

Fourth Pillar Live

नई दिल्ली डेस्क : कॉकरोच जनता पार्टी ने आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। अमेरिका से भारत आए CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। प्रोटेस्ट के मद्देनजर जंतर-मंतर पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए। दिल्ली पुलिस ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की इजाजत दी थी। अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान आज शाम 5 बजे तक इस्तीफा दें नहीं तो तो अगले शनिवार फिर जंतर-मंतर आएंगे। हालांकि दीपके की चेतावनी का कोई असर नहीं दिखा और 5 बजे की डेडलाइन खत्म हो चुकी है। अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर से केंद्र सरकार पर एक के बाद एक कई बड़े हमले बोले। उन्होंने कहा कि 10-12 साल से इन लोगों ने हमें हिंदू मुसलमान की राजनीति में फंसा कर रखा, इससे किसे फायदा हुआ?

क्या हिंदू मुसलमान करने से देश में किसी को भी नौकरियां मिली? लोग कहते हैं आंदोलन, धरना प्रदर्शन और जुलूस निकालने से क्या होता है? इससे यह सिद्ध होता है कि हम जिंदा हैं। सरकार के लिए हम हो सकते हैं कीड़े मकौड़े, लेकिन हम जीवित हैं और अपने हकों की लड़ाई लड़ने के लिए सक्षम हैं। अभिजीत दीपके ने हमारा एकमात्र एजेंडा यह है कि भारत की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने के लिए धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने प्रदर्शन में जुटे लोगों से कहा कि ध्यान भटकाने वाली चालों के झांसे में न आएं। बता दें कि, अभिजीत दीपके ने इस महीने की शुरुआत में अपने समर्थकों और छात्रों से दिल्ली के प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया था। कॉकरोच पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके आज सुबह 7:30 बजे ब्रिटिश एयरवेज के विमान से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे। पुलिस द्वारा जंतर-मंतर के दोनों तरफ बैरिकेड से घेरा बनाया गया है और हजारों पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *